Call us 9:00am - 6:00pm

+91-9024234521, 9414402558

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

Brigadier & Son Attacked – Shocking News !!*

  • Home
  • News & Events
  • Brigadier & Son Attacked – Shocking News !!*
Awesome Image

Brigadier & Son Attacked – Shocking News !!*

*Brigadier & Son Attacked – Shocking News !!*

*Delhi Police Fails – NO FIR, NO ACTION ON GOONS !*

🔹 *दिल्ली में ब्रिगेडियर पर हमला !*

🔹 *देहरादून में ब्रिगेडियर की हत्या !*

*_देश में सैनिकों और उनके परिवारों पर लगातार बढ़ते हमलों व मारपीट की वारदातें..*

बीती रात, दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में सेना के एक सर्विंग ब्रिगेडियर और उनके बेटे को पीटा गया, जबकि पुलिस कायरों की तरह देखती रही और ब्रिगेडियर की पत्नी के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया।

ये गुंडाराज अब एक खतरनाक ट्रेंड बन चुका है। देश में ये घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।

बीती रात दक्षिणी दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में एक और शर्मनाक घटना — सेना के सर्विंग ब्रिगेडियर और उनके परिवार के साथ मारपीट!

ध्यान रहे, कुछ ही दिन पहले 30 मार्च 2026 को उत्तराखंड के देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सैनिकों के साथ मारपीट और हत्याओं की घटनाएं अब आम होती जा रही है I

▪️ पुलिस थानों में सैनिकों के साथ बर्बरता हो रही है।

▪️ और अब बदमाशों द्वारा उन्हें खुलेआम गोलियों से निशाना बनाया जा रहा है।

इस खतरनाक सिलसिलेवार ट्रेंड के कुछ अन्य मामले:

👉 झुन्झुनूं (29 मार्च 2026)— सेना के रिटायर्ड जवान उदयवीर सिंह चाहर की चाकू मारकर हत्या

👉 प्रयागराज (27 मार्च 2026) — उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा सेना के जवान का सिर फोड़ा गया।

👉 ग्वालियर (20 मार्च 2026) — थाने में Hony. Capt. को बेरहमी से पीटा गया।

👉 मथुरा (1 मार्च 2026) — पत्नी और मां के सामने जवान की पिटाई।

👉 लखनऊ (23 फरवरी 2026) — एयरफोर्स जवान का कान का पर्दा फाड़ दिया गया।

👉 गुरुग्राम (21 फरवरी 2026) — रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव पर जानलेवा हमला।

👉 मेरठ (अगस्त 2025) — टोल प्लाज़ा पर जवान को बांधकर पीटा गया।

👉 जयपुर (अगस्त 2024) — कमांडो को थाने में निर्वस्त्र कर पीटा गया।

👉 बीकानेर (15 नवंबर 2024) — पुलिस द्वारा हमला, सिर पर गंभीर चोट।

👉 मणिपुर (जुलाई 2023) — रिटायर्ड सूबेदार के परिवार के साथ अमानवीय घटना।

👉 मणिपुर (17 सितंबर 2023) — छुट्टी पर आए जवान का अपहरण और हत्या।

👉 पटियाला (मार्च 2023) — सर्विंग कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट।

👉 ओडिशा (सितंबर 2024) — सेना अधिकारी के परिवार के साथ दुर्व्यवहार।

👉 महू (सितंबर 2024) — सेना अधिकारियों के साथ मारपीट और लूट।

जिस वर्दी को देखकर दुश्मन आज भी कांपता है, उसी वर्दी का अपने ही देश में अपमान हो रहा है। यह किसी भी सूरते हाल स्वीकार्य नहीं है I

CDS और तीनों सेना प्रमुखों से आग्रह है कि इन घटनाओं पर गंभीर संज्ञान  लेते हुए इस बेहद खतरनाक प्रवृत्ति पर रोक लगाने की आवश्यकता है I

एक भारत और श्रेष्ठ भारत में सैनिकों का सम्मान और उनका सुरक्षित होना बेहद अनिवार्य है I जहां सैनिक अपने ही घर में असुरक्षित रहें, उनके साथ पुलिस और गुंडे मारपीट करें, इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता I

यह सिर्फ कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं है — यह सेना के गौरव, सैनिकों की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला है।

सोचिए, अगर देश के सैनिक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

*शर्मनाक सच्चाई:*

▪️ टोल प्लाज़ा पर सैनिकों की पिटाई

▪️ थानों के अंदर मारपीट

▪️ वरिष्ठ अधिकारियों तक को नहीं बख्शा जा रहा

▪️ एयरपोर्ट पर बदसलूकी

▪️ परिवारों के साथ दुर्व्यवहार

*दिल्ली पुलिस कमिश्नर इस्तीफा दें और संबंधित DCP/ACP/SHO को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। यह आवाज बुलंद करने के लिए हिन्दू रत्न भाजपा युवा नेता राहुल गोयल राष्ट्रीय प्रभारी राहुल गोयल ने आज विज्ञप्ति जारी कर की है। दूरभाष 91-9024234521 www dspmrvm@gmail.com*

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91-9024234521, 9414402558

Email us

dspmrvm@gmail.com